आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के सुरसी गांव में गुरुवार को घर में प्रवेश करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री अंकित यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमा देवी पत्नी स्व. श्यामलाल यादव ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा संतोष यादव करीब 20 वर्षों से अपनी पत्नी सुमन यादव और बच्चों के साथ वर्धमान पश्चिम बंगाल में राजीरोटी के लिए रहता है। गुरुवार को संतोष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पहुंचा था। प्रेमा देवी का आरोप है कि परिवार के ही सुभाष चंद यादव, उनकी पत्नी विद्या देवी, उनका पुत्र और भाजयुमो जिला मंत्री अंकित यादव, शनि यादव ने संतोष और उसके पत्नी को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। उनका सामान भी बाहर फेंक दिया गया। विरोध करने पर प्रेमा द...