आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को आल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ ने हाथ में काली पट्टी बांध कर कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।डीएम को दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह विगत कई वर्षो से नियमित मानदेय को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अभी तक नियमित मानेदय का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। जिसके कारण आज से टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि चार अगस्त तक शासन की तरफ से कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया,तो वह विधानसभा पर पहुंचकर भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट-पशुमित्रों का प्रदर्शन इस अवसर पर अमित पांडेय, कमलेश यादव, संदी...