आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एनएचएम के तहत वर्षों से कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर पांचवें दिन सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद अलग-अलग संगठनों के लोगों ने उच्चाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। राजकीय नर्सेस संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष अनिता देवी और महामंत्री शशिकला के नेतृत्व में दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसआईसी डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि एनएचएम के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से वर्षों से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। सरकार द्वारा सामान कार्य और सामान वेतन घोषणा के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सपोर्ट करने पहुंचे अधिकारी तो बढ़ा एनएचएम कर्मियों का जोश इस दौरान पदाधिकारियों ने ब...