Azamgarh News: महिला का रेलवे लाइन के किनारे मिला शव
आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुदनीपुर गांव के पास शनिवार की शाम महिला का रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर से शिव चर्चा में शामिल होने के लिए निकली थी, सुबह में उसका पति से विवाद भी हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के झकहा गांव निवासी 58 वर्षीया कलावती देवी पत्नी मुन्नीलाल शनिवार की दोपहर करीब दो बजे घर से शिव चर्चा में शामिल होने के लिए घीयहां गांव के लिए निकली थी। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर सुदनीपुर गांव के सिवान में करीब तीन बजे उसका शव रेलवे के किनारे मिला। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रेलवे पटरी पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी ट्रैक पथ रक्षक ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.