Azamgarh News: महिला अस्पताल में दिसंबर से शुरू होगी लिफ्ट की सुविधा
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि दिसंबर तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। लिफ्ट लगने से प्रसूताओं, मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को प्रथम और दूसरे तल पर ले जाने में आसानी होगी। सीढ़ी और रैंप पर चक्कर नहीं लगाने होंगे। जिला महिला अस्पताल दो मंजिला है। भूतल में ओपीडी, लेबर रूम, वार्ड, इमरजेंसी और टीकाकरण केंद्र है। दूसरे तल पर वार्ड, पैथालॉजी, ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू, मदर केयर यूनिट और अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था है। जबकि दूसरी मंजिल पर वार्ड के साथ ही कार्यालय हैं। गर्भवती और प्रसव के लिए लाए जाने वाली महिलाओं को पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.