Azamgarh News: महिलाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं शाल देकर किया सम्मानित
आजमगढ़, अक्टूबर 18 -- Azamgarh News: बिलरियागंज,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पालिका परिसर पर शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-छह के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन ने नगर पालिका में तैनात महिलाओं को शाल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।चेयरमैन मीना पासवान ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। जिससे वह भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने नगर पालिका के एकराम नगर निवासी शाहीन फलाही,पड़री परानपुर निवासी दुर्गावती देवी,गद्दोपुर निवासी साधना देवी को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Azamg...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.