आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भीलीहिली गांव में मवेशी लेकर बेसो नदी में गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। एक दिन बाद बुधवार की शाम एनडीआरफ की टीम ने शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

वृद्ध की मौत तरवां थाना क्षेत्र के भीलीहिली मेहरा का पूरा गांव निवासी 70 वर्षीय लालचंद यादव मंगलवार को घर से मवेशी लेकर चराने निकले थे। वह बेसो नदी के पार दूसरी ओर चले गए। शाम को लौटते समय नदी में डूब गए। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन उन्हें तलाशते हुए नदी के किनारे पहुंचे। वहां उनका चप्पल पड़ा था। परिजनों समेत गांव के लोगों ने नदी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोगो ने पुलिस को अवगत कराया। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची और ...