आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। 20वीं वाहिनी पीएससी बलरामपुर में सोमवार को मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान उस समय मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब पीएससी के जांबाज आरक्षियों ने पारंपरिक खेल मलखंभ में अपनी हैरतअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया। हवा में शरीर का ऐसा संतुलन और गुरुत्वाकर्षण को मात देती एकाग्रता देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। पीएसी के जवानों ने केवल लकड़ी के एक ऊंचे खंभे (फिक्स्ड मलखंभ) और लटकती हुई रस्सी (रोप मलखंभ) के सहारे ऐसे-ऐसे आसनों और करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। 20वीं वाहिनी पीएससी बलरामपुर में आयोजित13वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी सुनील कुमार सिंह और सेनानायक सुशील कुमार ने किया। प्...