Azamgarh News: मजदूरी मांगने पर युवक के चेहरे पर पोती कालिख, पेड़ से बांधकर पीटा
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में पशुशाला में काम करने वाले युवक के साथ मजदूरी मांगने पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर युवक के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे पेड़ से बांध दिया गया और लात-घूंसों से पीटा गया। आरोपियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए जबरन पशुशाला में काम करने का दबाव भी बनाया। घटना छह सितंबर की बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महुला गांव निवासी मिथिलेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के रवि राय की गोशाला में पशुओं की देखभाल के लिए 7,500 रुपये प्रतिमाह की मजदूरी पर काम करता था। एक माह पूरा होने के बाद उसने पांच सितंबर को अपनी मजदूरी मांगी। आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.