Azamgarh News: मजदूरी मांगने पर महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल
आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गईं महिलाओं के साथ मारपीट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियों में दोनों पक्षों में नोकझोंक होते दिख रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी ऊषा पुत्री ओमप्रकाश, रेनू पुत्री जयप्रकाश और करीना पुत्री संतोष मजदूरी करती हैं। खेत में काम करने के बाद तीनों मंगलवार को मजूदरी लेने गई थीं। महिलाओं का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर विपक्षी भड़क गए और गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। तीनों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर घरवालों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.