Azamgarh News: मजदूरी करने गए युवक की सर्पदंश से मौत
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई। वह काम करने के लिए जौनपुर जनपद गया था। परिवार में घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी 21 वर्षीय रितिक मजदूरी करता था। वह गांव के अन्य साथियों और अपने मौसा सुखराम के साथ जौनपुर जनपद के सई जलालपुर गांव में चल रहे मकान निर्माण में मजदूरी करने के लिए गया था। वहीं पर रह कर लोग काम कर रहे थे। गुरुवार की रात निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। इस दौरान उसके हाथ में सांप ने डंस लिया। उसके साथ काम कर रहे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद झाड़-फूंक कराने लगे। शुक्रवार को रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.