आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बखरिया गांव में रविवार को पोखरे में मत्स्य पालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गांव निवासी 32 वर्षीय पवन गिरी ने गांव के डॉ. अब्दुल्ला के तीन पोखरे लीज पर लेकर मछली करता था। वह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर तालाब के पास मड़ई डाल कर रहता था। शनिवार रात नौ बजे पवन गिरी का छोटा भाई दिलीप गिरी भोजन देने के बाद घर आ गया। सुबह छोटा भाई दीपक टहलते हुए पोखरा पर पहुंचा तो पवन गिरी का शव तालाब में उतराया हुआ था। उनका सिर पानी में था और पैर उपर था। जानकारी होते गांव के लोग पहुंच गए। परिजनों ने पवन की हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए...