आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार की रात चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद एक हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी पवारू राम गुरुवार की रात भोजन कर घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात को चोर मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे बॉक्स आदि का ताला तोड़कर एक हजार रुपये नकदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला, नथिया, चांदी के दो जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी पीड़ित मीना देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सोकर उठने ...