आजमगढ़, अगस्त 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिलारी मुहम्मद अजगरा गांव निवासी से भूमि बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना हुई। पुलिस आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। रमाशंकर भूमि की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनकी मुलाकात अहरौला थाना क्षेत्र के अहरौला गांव निवासी शोभनाथ सेठ से हुई। आरोप है कि शोभनाथ ने अहरौला बाजार में जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर उनसे एडवांस में चार लाख रुपये 21 अप्रैल 2021 को आरटीजीएस के माध्यम से लिए। इसके कुछ दिन बाद एक लाख रुपये अपने मित्र राजेश कुमार के खाते से भी डलवाए गए। 17 लाख रुपये नकद भी दिए। कुल 22 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने जमीन का एग्रीमेंट नहीं कराया और आज-कल करने की बात कहकर उन्हें टालता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने कुल रकम में से के...