आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बूढ़नपुर नगर पंचायत क्षेत्र के भीलमपुर-छपरा मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। भीलमपुर से छपरा गांव जाने वाली मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढों में दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बारिश में तालाब बन जाता है मार्ग, कीचड़ और गड्ढे होने से राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशान क्षेत्र के पश...