आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया बाजार में दुर्गा मंदिर चौक के पास दो दिन पूर्व भाजपा नेता और मिठाई के दुकानदार के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतरौलिया कस्बे के कसाई टोला मोहल्ला निवासी डब्ल्यू मोदनवाल ने आरोप लगाया कि गुरुवार को उसकी दुकान के सामने पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर भाजपा नेता रमाकांत मिश्र अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे। गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। पत्नी, बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ की। डब्ल्यू मोदनवाल की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत, पिंटू, पुष्कर, शिवम निवासी विरूवापुर थाना अतरौलिया और धीरज निवासी पचारी थाना अतरौलिया के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आरोप लगाने वाला घटनास्थ...