आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक एमएलसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की नेहरू हाल सभागार में शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

चुनाव की महत्वता मुख्य अतिथि के तौर पर चुनाव प्रभारी बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा की सरकार स्कूलों, विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों को खत्म कर करने पर उतारू है। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक की स्थिति दयनिय है, लेकिन सरकार संवेदन शून्य हो गई है। स्व. मुलायम सिंह यादव की सरकार में शिक्षकों की हर मांगें मान ली जाती थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में सरकारी विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों की मानदेय व अन्य सुविधाएं देने की योजना को योगी सरकार ने रोक लगा दिया।

संविधान और ...