आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के भंवरनाथ के पास करीब दो किलोमीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढा में तब्दील हो गई है। चार माह से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। गड्ढों में पानी भरे होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बाइक से लेकर चार पहिया वाहन सवार पानी से भरे गड्ढा में फंस जा रहे है। शहर के भंवरनाथ के पास अयोध्या की ओर से आने वाहन शहर में प्रवेश करने के लिए एनएच 233 से आगे बढ़ते है तो उनका स्वागत सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में जलभवार से होता है। कुछ स्थानों पर दो फीट से अधिक पानी लगा हुआ है। चार माह से अधिक समय से बाईपास सड़क के निर्माण का काम चल रहा है। एनएच 233 से भंवरनाथ की सड़क को पिच किया गया था। निर्माण इतना घटिया था की बारिश में पूरी पिच उखड़ गई। पता ही नहीं चलता कि बारिश से पहले सड़क पिच हुई थी। इसके साथ ही सड़क जगह-जग...