आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के बेलइसा बाजार के ऐतिहासिक मेला में सोमवार को भीड़ उमड़ पड़ी। छह पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। बेलइसा बाजार आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित है। बाजार में इस वर्ष छह पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों से लेकर सड़क के दोनों पटरियों और डिवाइडर पर बिजली के रंग-बिरंगी लाइटों का आकर्षण सजावट की गई है। सोमवार की सुबह ही सभी पंडालों के पट खोल दिए गए थे। दोपहर बाद से ही मेले में लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। शाम होते ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। मेले में श्रद्धालुओं ने चाट-फु...