आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिरसाल गांव में मंगलवार की शाम संदिग्धावस्था में महिला की मौत हो गई। वह बेड पर मृत मिली, उसके नाक से खून निकल रहा था। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव निवासी 35 वर्षीया शबीना पत्नी अलीम चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। उसके पति रोजी रोटी के लिए विदेश में रहते हैं। मंगलवार को अपराह्न शबीना अपने कमरे में सो रही थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हंगामा शाम को परिजनों ने देखा तो वह मृत पड़ी थी। उन्होंने शबीना के मायके जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के सरदहा गां...