Azamgarh News: बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला ने थाने में खाया जहर
आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सोमवार की शाम निजामाबाद थाना परिसर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत में सुधार होने पर रात करीब 12 बजे पुलिस उसे लेकर चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। चार माह से वह आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना के चक्कर काट रही है। पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.