आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: सरायमीर,आजमगढ़। कस्बा के मदरसा अरबिया बैतूल उलूम मदरसा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसा के कुल बीस बच्चों ने कुरआन हिफ्ज मुक्कमल करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उलमाओं ने बच्चों को दीनी शिक्षा व नमाज पावंदी क साथ पढ़ने पर बल दिया।मदरसा के प्रबंधक मुफ्ती अहमदुल्लाह फूलपुरी ने कहा कि नबी से मोहब्बत हमारी पैदाइशी है,लेकिन मोहब्बत ऐसी हो कि जिसके हर काम पर हम जान कुर्बान कर सके । इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद अजवदुल्लाह,मौलाना अब्दुल हमीद,मौलाना मोहम्मद इलियास कासमी,आदिल शेख आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...