आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, स्कूली वाहनों की सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई, यातायात नियमों के अनुपालन तथा प्रवर्तन कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन सुनीलदत्त ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की तृतीय बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई प्रवर्तन कार्रवाई के क्रम में एक अप्रैल 2026 से 24 अगस्त 2026 तक मंडल के तीनों जनपदों में कुल 656 वाहनों का चालान तथा 169 स्कूली वाहनों को बंद किया गया है। इसी प्रकार मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक मण्डल के तीनों ...