Azamgarh News: बिना नंबर प्लेट के 17 ट्रक-डंपरों का चालान
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मोहम्मदपुर क्षेत्र में मंगलवार को परिवहन विभाग के विशेष अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और गलत तरीके से नंबर अंकित कर चल रहे 17 ट्रक और डंपरों का चालान किया गया। प्रत्येक वाहन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बिना निर्धारित नंबर प्लेट के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है और ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.