आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बगैर कनेक्शन एक आंगनबाड़ी केंद्र पर पोस्टपेड मीटर लगा दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पोस्टपेड मीटर लगाने के नाम पर बिजलीकर्मियों पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का भी आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी केंद्र सठियांव में अब तक बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं किया गया है। खंभे और तार भी नहीं लगाए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग का एक कर्मचारी केंद्र पर आया और बगैर कनेक्शन के पोस्टपेड मीटर लगा दिया।। पूछने पर बताया कि ऊपर से आदेश मिला है। मीटर लगाने के बाद वह सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था। गुरुवार को भी एक व्यक्ति प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम पहुंचा। उसने बताया कि मुझे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आपके स्कूल का...