आजमगढ़, जुलाई 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। प्रीपेड से पोस्टपेड किए गए स्मार्ट बिजली मीटरों के उपभोक्ताओं को अब समय पर बिजली बिल जमा करना अनिवार्य होगा। बिल जारी होने की तिथि से 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर सात दिन की अतिरिक्त मोहलत मिलेगी। इसके बाद यानी कुल 21 दिन पूरे होने पर स्मार्ट मीटर से बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाएगी। इस व्यवस्था से शहर के करीब 13 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली कटने का खतरा मंडरा रहा है। जिले में विभिन्न श्रेणियों के करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के यहां पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। प्रीपेड व्यवस्था में उपभोक्ता जितने रुपये का रिचार्ज कराते थे, उतनी ही बिजली का उपयोग कर पाते थे। रिचार्ज समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती थी। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद...