Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित गांवों में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
आजमगढ़, अक्टूबर 13 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के साथ बहाव तेज होने से तटवर्ती गांवों में नदी कटान कर रही है। वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों में जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरोधी दवाओं का छिड़काव न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। तटवर्ती क्षेत्रों से बाढ़ का पानी निकल गया है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की मांग की है। वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और खाज-खुजली से पीड़ित मरीज इलाज के लिए अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.