आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की बाढ़ और कटान से जूझ रहे देवारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आवाज बुलंद की है। मंगलवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद से मानिकपुर तक कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान खेतों की कटान का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मानिकपुर में बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।मानिकपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकालय में बाढ़ पीड़ित जन कल्याण संस्थान के सदस्यों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता नर्वदेश्वर मिश्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के वरिष्ठ नेता कॉमरेड हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि कुछ वर्ष पहले बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए व्यापक जन अभिय...