आजमगढ़, नवम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। जिले में शुक्रवार को बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। स्कूलों में बाल दिवस पर बाल मेला, खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं बच्चों ने खुद व्यंजनों के स्टॉल लगाकर बिक्री किए, तो कहीं खेल और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बाल दिवस पर अध्यापकों ने बच्चों के लिए लगाई निशुल्क दुकानआजमगढ़ के स्कूलों में बाल दिवस के आयोजन नगर के फराश टोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर खेलकूद, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट और बाल मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता और रंगोली में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को ग...