आजमगढ़, अक्टूबर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। मुरादाबाद में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट अंडर-17 बालिका वर्ग में आजमगढ़ की बेटियों ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह अलीगढ़ को 16 रन से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। इस सफलता पर शिक्षा विभाग ने खुशी जताई है। टीम की सफलता पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल डॉक्टर राजेश कुमार आर्य, डीआईओएस अजय कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, राम जन्म, विनोद कुमार सिंह,अभिषेक कुमार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...