Azamgarh News: बार और बेंच के सामंजस्य से मिलेगा त्वरित न्याय
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी अयान जैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनसे परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के आपसी तालमेल और सामंजस्य से ही वादकारियों और जनता का हित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बार के समर्थन से वह आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय देने का प्रयास करेंगे। न्यायिक कार्यो के निपटारे और आम लोगो की भलाई के लिए बार और बेंच को एक दूसरे की भावना का सम्मान करना चाहिए। तहसील बार के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि वह न्यायालयों के न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने को प्राथमिकता देने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह एडवोकेट,मनोज राय, खलीकुज्जमा, अनिल कुमार, सचिन पांडेय आदि उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.