आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में बारिश के चलते मंगलवार की शाम को जर्जर दोमंजिला मकान का बारजा अचानक ढह गया। हादसे में किशोरी और युवती घायल हो गई। भू-तल पर स्थित जनरल स्टोर में रखे करीब 50 हजार रुपये के सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार निवासी इकबाल पुत्र माजिज का दो मंजिला मकान जर्जर हो गया है। मकान के भूतल पर इकबाल के पुत्र का जनरल स्टोर है। बाजार वासियों का कहना है कि कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बुधवार की शाम को जर्जर मकान के दूसरे तल का बारजा अचानक ढह गया। यह भी पढ़ें- Etah News: 53 एमएम बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, हाथीगेट में गिरा मकान हादसे में इकबाल के साढ़ू अकबर की 18 वर्षीय पुत...