आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी के किनारे बना महुला-गढ़वल तटबंध और गांगेपुर रिंग बंधा कई जगहों पर नीचे से कटने से जर्जर हो गया है। रिंग बंधे की पटरी कई जगह धंस जाने से तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं बाढ़ खंड के अधिकारी इसे लेकर लापरवाह बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दुलारी प्वाइंट पर ध्वस्त हुआ एंटी इरोजन वर्क,तटबंध पर खतरातटबंध की स्थिति महुला-गढ़वल तटबंध के दोनों किनारों पर बसे महुला,दाम महुला, टेकनपुर, सहबदिया, सहनूपुर, परसिया, गांगेपुर, हाजीपुर, भदौरा मकरंद, शाहडीह, मसुरियापुर, नैनीजोर और खरैलिया सहित कई गांवों के पास तटबंध नीचे से बारिश के पानी से कटकर कमजोर हो गया है। यह तटबंध घाघरा नदी की बाढ़ से हजारों की आबादी और कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए...