आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह जर्जर मकान की छत गिरने से मलवे में दब कर महिलाए घायल हो गई। 75 वर्षीय अनवरी बेगम पत्नी स्वर्गीय अयूब अपने पुत्र 40 वर्षीय सलीम, 55 वर्षीय बहन सलमा बानो और 15 वर्षीय भांजा मोहम्मद यूसुफ के साथ रहती है। सुबह के वक्त सलीम काम पर निकल गए थे। मोहम्मद यूसुफ स्कूल गया था। बारिश के चलते मकान की तीसरे मंजिल की छत अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर अनवरी बेगम और सलमा बानो मलबे के नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों ने दोनो को मलवा से निकाला दोनो को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...