आजमगढ़, जुलाई 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की रात को हुई रिमझिम बारिश के चलते आधे शहर की दस घंटे बिजली गुल रही। जगह-जगह बिजली के तार टूटने और अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने से लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। बिजली गुल होने से सुबह होते ही पानी के लिए हाहाकार मच गया। दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब नौ बजे फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।शुक्रवार की रात करीब नौ बजे के बाद शुरू हुई तेज हवा और बारिश से शहर के बागेश्वर नगर, हरबंशपुर, लालडिग्गी, कोलघाट, खत्री टोला, सदावर्ती, कुर्मी टोला, मातवरगंज, गुरूटोला, कटरा, एलवल, कोट किला, पुरानी कोतवाली आदि मुहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पटरी पर नहीं आ रही शुकुल बाजार की बिजली व्यवस्था, लाखों उपभोक्ता परेशान इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में...