Azamgarh News: बाजार में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
आजमगढ़, जुलाई 15 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाज़ार में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बाज़ारवासियों को दिक्कत हो रही है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे दुकानदारों में भारी आक्रोश है। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में तीन सौ से अधिक दुकानें हैं। बाज़ार में लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी। नाली की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। निकासी न होने की वजह से सड़े पानी से उठ रही बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की वजह से बाज़ारवासियों को बीमारी का भय सता रहा है। इतना ही नहीं, दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग के जेई, क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.