Azamgarh News: बाजार के लिए निकले युवक का सड़क के किनारे मिला शव
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के फद्दोपुर बाजार के पास बुधवार की शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घर से बाजार के लिए निकला था। युवक के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के एरा काला गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित यादव बुधवार की शाम घर से कंचनपुर बाजार गया था। इसके बाद बाइक से वह फद्दोपुर बाजार जा रहा था। बाजार से पहले ही वह सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, पास में बाइक भी गिरी पड़ी थी। राहगीरों ने सड़क के किनारे शव और बाइक पड़ा हुआ देख परिवार के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। अंकित को लेकर परिजन कंचनपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.