आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास मंगलवार की अपराह्न बाइक सवार बदमाश महिला सफाईकर्मी से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के समय वह बच्चों के साथ बाइक से दवा लेने के लिए आजमगढ़ जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। आस जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर, लाटघाट निवासी भानमती देवी क्षेत्र के तरौका ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी है। वह मंगलवार की अपराह्न अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से दवा लेने आजमगढ़ जा रही थी। लाटघाट से करीब दो किलोमीटर आगे जीयनपुर मार्ग पर जमसर गांव के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो लोगों ने धक्का दे दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महिला दुकानदार की चेन छीन भागे बदमाश इसके बाद भानमती के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जीयनपु...