Azamgarh News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहपुर खजुरा गांव के पास शुक्रवार की शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहपुर खजुरा गांव निवासी 65 वर्षीय लालचंद राजभर उत्तराखंड के देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दीपावली के पर्व पर वह शुक्रवार की सुबह घर आए थे। शाम को चाय पीने के लिए बाजार में गए थे। गांव के पास सड़क पार करते समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.