Azamgarh News: बहन से राखी बंधवाने के लिए पहलवान भाई ने लगाई 43 किलोमीटर दौड़
आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और समर्पण की अनोखी मिसाल देखने को मिली। बहन से राखी बंधवाने के लिए पहलवान भाई ने लगाई 43 किलोमीटर दौड़ लाकर बहन के घर पहुंचा।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी पहलवान दीपक सिंह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) दिल्ली में कोच के पद पर तैनात है। रक्षाबंधन मनाने के लिए छुट्टी पर घर आए हुए हैं। गुरुवार की रात करीब एक बजे उन्होंने अपनी बड़ी बहन नीलम सिंह से राखी बंधवाने के लिए मोहब्बतपुर गांव से अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव स्थित बहन के घर के लिए दौड़ शुरू की। करीब 43 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वह शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे बहन के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Wishes: भाई-बहन को भेजें ये 50 प्यारे Wishes, पढ़ते ही चेहरे पर आ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.