आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बदलते मौसम के कारण बच्चे तेजी से बीमार हो रहे हैं। बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और लूज मोशन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों की संख्या एक सप्ताह में दोगुनी हो गई है। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 75 बच्चे पहुंचे, जबकि पहले प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे आते थे। इनमें वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। मौसम में अचानक बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक पड़ रहा है। कुछ बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। अन्य बच्चों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मौसम में बदलाव से बच्चे पड़ रहे बीमार, निमोनिया-बुखार के मरीज बढ़े मंडलीय अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित...