आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के उत्तरी फीडर में रविवार रात आए तकनीकी फॉल्ट के कारण दर्जनभर से अधिक गांवों की बिजली करीब 16 घंटे तक बाधित रही। रविवार रात करीब 10 बजे गुल हुई बिजली दूसरे दिन सोमवार दोपहर करीब दो बजे बहाल हो सकी। लोगों ने किसी तरह अंधेरे में रात बिताई। सुबह पानी न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। रविवार की रात करीब दस बजे बिजली सब स्टेशन के उत्तरी फीडर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस फीडर से जुड़े बरोही, फतेहपुर, लखेसर, इटौरा, चांदपुर, भटौरा, चरनई, शिवनगर, कोठिहार, नगवा, मैदो, बालमपट्टी, भैंसहा समेत उत्तरी फीडर से जुड़े कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: 20 घंटों से दो सौ गांवों की बिजली गुल रात में बिजली कटने के बाद लोगो...