आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर में फॉल्ट या फीडर में खराबी आने पर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली विभाग शहर के पांच प्रमुख फीडरों पर रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाने जा रहा है।

आरएमयू का फायदाः इस व्यवस्था के लागू होने के बाद किसी फीडर में फॉल्ट आने या उसे किसी कारणवश बंद करने की स्थिति में दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। पहले चरण में भंवरनाथ के दो फीडर, हाफिजपुर, पुराना पावर हाउस और जुनैदगंज बिजली स्टेशन के फीडरों को आरएमयू से जोड़ा जाएगा। इन पांचों फीडरों पर बिजली कटौती और फॉल्ट की शिकायतें अधिक रहती हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान व्यवस्था में किसी फीडर में फॉल्ट आने पर मरम्मत के लिए संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर...