आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सीएम डैशबोर्ड पर माह जुलाई-2026 के राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना तथा 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी पवई, मुहम्मदपुर, ठेकमा तथा अधिशासी अधिकारी बूढ़नपुर एवं मार्टीनगंज की फैमिली आईडी निर्माण में प्रगति खराब पाए जाने पर जि...