Azamgarh News: फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, तेज हुई कटान
आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों तक घटने के बाद बुधवार से फिर बढ़ने लगा। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। नदी के रुख को देखते हुए देवारा क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
कटान का प्रभाव घाघरा नदी चक्की हाजीपुर, पर्शिया और सहबदिया गांव के पास तेजी से कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर और पर्शिया में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा रही है, जबकि सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने लगी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कटान पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। अब तक दर्जनों किसानों की करीब 29 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है।
जलस्तर की स्थिति डिघिया गेज पर बुधवार शाम चार बजे नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.