Azamgarh News: फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल
आजमगढ़, जुलाई 27 -- Azamgarh News: फरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव स्थित सात शैय्या वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले करीब एक माह से अस्पताल में स्थायी डाक्टर की तैनाती नहीं है। यह अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा है। इलाज के लिए प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों को निराश होकर निजी अस्पतालों में जाने को विवश हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।वर्ष 2002 में करोड़ों रुपये की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। लेकिन समय के साथ अस्पताल की स्थिति बदहाल होती चली गई। भवन के अधिकांश कमरे जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं और वर्तमान में अस्पताल की गतिविधियां केवल दो-तीन कमरों तक ही सीमित रह गई हैं। अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.