आजमगढ़, जुलाई 23 -- Azamgarh News: लालगंज,आजमगढ़। तहसील परिसर में राजस्व विभाग,कृषि विभाग,विकास पंचायत सहित अन्य विभाग के कर्मियो को फार्मर रजिस्ट्री व अंश संसोधन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री व अंश ससोधन की समीक्षा की गयी। इसके साथ 84 फार्मर रजिस्ट्री की गया।तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व लेखपालो द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य मे लापरवाही व शिथिलता बरती गयी है। तहसीलदार ने तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को शिथिलता बरतने पर कडे शब्दों मे फटकार लगायी गयी । कर्मचारियो को हिदायत दी गयी की फार्यर रजिस्ट्री व अंश संसोधन को लेकर यदि किसी कास्तकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बधित राजस्व विभाग,कृषि विभाग,पंचायत विभाग आदि विभाग के कर्मियो के विरोध कठोर ...