आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: बरदह । स्थानीय थाना क्षेत्र के बरौना पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रकेश बिंद पुत्र हरिलाल बिंद शुक्रवार की देर शाम को घर में फर्राटा पंखा बना रहा था। परिजनों का कहना है कि इस दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर हो गए। परिजन उन्हें आनन फानन में जीवली स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर बरदह थाना की की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...