आजमगढ़, सितम्बर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैनामा की घटना में 22 साल बाद मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित विदेश में था और उसकी भूमि का जालसाजों ने दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा कर दिया। संज्ञान में आने पर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव निवासी भूलन उर्फ भुलाने ने आरोप लगाया कि उसकी बरहतील जगदीशपुर गांव में गाटा संख्या 532 में 0.1040 हेक्टेयर भूमि है। वह 28 अगस्त 2003 से 27 जनवरी 2008 तक करीब पांच वर्ष तक रोजी-रोटी के सिलसिले में मॉरीशस में रहा। वह 28 जनवरी 2008 को भारत वापस आया। जनवरी माह में गांव में उसे जानकारी मिली कि कुछ लोग उसकी और अन्य सह खातेदारों की जमीन को अपने नाम खतौनी में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने 12 फरवरी 2026 को संब...