आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जालसाजों ने दमाम (सऊदी अरब) स्थित भारतीय दूतावास के नाम पर फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार कर दूसरे की करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा करा लिया। आरोप है कि वर्ष 2022 में जारी स्टांप पेपर पर वर्ष 2011 की पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी सतिराम शर्मा ने बताया कि उनकी जमीन गाजीपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। आरोप है कि जालसाजों ने दमाम स्थित भारतीय दूतावास से जारी पॉवर ऑफ अटार्नी के आधार पर दो फरवरी 2011 को उनकी जमीन का बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर सतिराम शर्मा ने बैनामे पर आपत्ति दाखिल की। उनके आरोप है कि करीब 10 व...